गुरु श्री माणिकनाथ नायक!

कविता: गुरु श्री माणिकनाथ नायक
play icon Listen to this article

गुरु श्री माणिकनाथ नायक!

@कवि: सो.ला.सकलानी ‘निशांत’

गुरु श्री माणिकनाथ नायक! हरित वन्य क्षेत्र पावन, श्री गुरु माणिकनाथ नायक,
ग्राम कोटी मगरों पल्यूनी, गांव सुंदर शुचित साधक।
अमृत नीरा स्वच्छ सरिता, सर सब्ज भूपटल मादक।
नव उदय जवाहर शिक्षा निकेतन, भव्य दृश्य भावक।
वन्य क्षेत्र पावन श्री माणिक नाथ नायक———–

बसंत वर्षा सीत जाड़ा, ग्रीष्म ऋतु सुसरस सांझ है।
श्रीनगर -त्रिहरि मार्ग सुंदर, पथ सड़क मध्य सराय है।
पहाड़ पर्वत गिरि गह्वर कानन, सुरम्य समतल गांव है।
सिद्ध साधक संत शाश्वत,सद गुरु श्री माणिकनाथ हैं।
वन्य क्षेत्र पावन, गुरु माणिक नाथ नायक———-

🚀 यह भी पढ़ें :  नववर्ष मंगलमय सभी को

गुरु माणिक नाथ पर्वत श्रृंखलाएं, दिव्य दर्शन क्षेत्र है।
देवताओं की धरोहर, यहां सर्वथा सुलभ दर्शनीय है।
सड़क खेती शैल सरिता, बांज बुंराश काफल वृक्ष हैं।
सिद्ध माणिकनाथ जी की गुफाएं, शिखर शिरमौर हैं।
वन्य क्षेत्र पावन गुरु माणिक नाथ नायक————

(कवि कुटीर)
सुमन कालोनी चंबा,टिहरी गढ़वाल।