गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में फहराया राष्ट्रीय ध्वज
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में फहराया राष्ट्रीय ध्वज
play icon Listen to this article

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने भाजपा कार्यालय में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा। 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। जन भागीदारी एवं जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा।

🚀 यह भी पढ़ें :  CM पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में की PM नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट, कश्मीर तर्ज पर रूपये 2000 करोड़ का बागवानी पैकेज दिये जाने का अनुरोध 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

दूसरी ओर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।