एचएनबी जी.यू एस.आर.टी बादशाहीथौल कैंपस वनस्पति विभाग के एम.एससी. छात्र-छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण
बादशाहीथौल: एचएनबी जी.यू एस.आर.टी कैंपस की वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. लाखी राम डंगवाल के निर्देशन में एम.एससी. के सभी छात्र-छात्राओं का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, रानीचोरी में करवाया गया। जिसमें परिसर के सभी प्राध्यापकों के द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को हिमालय में पाई जाने वाली सभी प्रकार के वनस्पतियों के बारे में जानकारी दी गई।
शैक्षिक भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से डॉक्टर सचिन कुमार के नेतृत्व में संपूर्ण परिसर का भ्रमण कराया गया जिसमें मुख्य रूप से डॉक्टर पंकज कुमार द्वारा प्लांट ब्रीडिंग एवं बायोटेक्नोलॉजी के बारे में छात्र – छात्राओं को विभिन्न प्रकार की तक नीतियों एवं वैज्ञानिक जानकारियां प्रदान की गई।
इस दौरान डॉक्टर काला द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को औषधीय पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के बारे में जानकारी दी गई। इसी के साथ मुख्य रूप से कृषि मौसम वेधशाला के वैज्ञानिकों द्वारा मौसम परिवर्तन के मापन यंत्र इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
वनस्पति विभाग के शिक्षक डॉक्टर डंगवाल, डॉ प्रमोद उनियाल तथा डॉक्टर दिनेश सिंह की उपस्थिति में छात्र – छात्राओं का मार्गदर्शन किया गया,
इस कार्य में विशेष रुप से सहयोग के लिए संकाय अध्यक्ष डॉक्टर बी.पी.खंडूरी, डॉ. अरविंद बिजलवान, प्रभारी डॉक्टर सी. एस. धनाई, वी. एस. बुटोला का आभार व्यक्त किया गया।
छात्र-छात्राओं के शैक्षिक भ्रमण के दौरान रानीचौरी में उपस्थित आराधना धूप अगरबत्ती लघु उद्योग एवं प्लास्टिक उन्मूलन एवं प्लास्टिक निर्मित सामग्री स्थानीय स्वरोजगार के लिए उद्योग के संस्थापक श्री संजय बगुना एवं श्रीमती सुषमा बहुगुणा द्वारा छात्र छात्राओं को प्रेरित किया गया। किसी अवसर पर डॉ. विजय किशोर बहुगुणा, विजय ममगई के साथ छात्र-छात्राओं एवं आदि स्थानीय लोग उपस्थित रहे।