एक ही परिवार के दो सैन्य अफसरों का चम्बा में किया गया सम्मान, पूर्व सैनिक संगठन ने आयोजित किया सम्मान कार्यक्रम

363
एक ही परिवार के दो सैन्य अफसरों का चम्बा में किया गया सम्मान, पूर्व सैनिक संगठन ने आयोजित किया सम्मान कार्यक्रम
एक ही परिवार के दो सैन्य अफसरों का चम्बा में किया गया सम्मान, पूर्व सैनिक संगठन ने आयोजित किया सम्मान कार्यक्रम
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

एक ही परिवार के दो सैन्य अफसरों का चम्बा में सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व सैनिक संगठन ने आयोजित किया।

सब लेफ्टिनेंट महेश कोठारी और फ्लाइंग अफसर शिवम कोठारी हाल में ही प्रशिक्षण से पास आउट होकर भारतीय नौसेना और एयर फोर्स में नियुक्त हुए हैं।
अपने गांव हडम (तल्ला, मल्ला) चंबा पहुंचने पर पूर्व सैनिक संगठन ने नवनियुक्त अफसरों का सम्मान समारोह आयोजित किया।

सरकार सेलिब्रेशन हॉल चंबा में पूर्व सैनिक संगठन के संरक्षक इंद्र सिंह नेगी और अध्यक्ष देव सिंह पुंडीर ने बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों के साथ पुष्प मालाओं और मोमेंटो देकर दोनों सैन्य अधिकारियों का हार्दिक अभिनंदन किया। इससे पूर्व, पूर्व सैनिक कल्याण परिषद के निदेशक ब्रिगेडियर अमित लाल ने विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह नेगी के स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किया। दोनों नवनियुक्त सैन्य अधिकारियों ने भी स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किए।

समारोह के आयोजक इंद्र सिंह नेगी ने अपने उद्बोधन में कहा कि चंबा क्षेत्र पहले से ही शौर्य और वीरता के लिए अग्रणी रहा है। प्रथम, द्वितीय विश्व युद्ध से लेकर 62, 65,71 की लड़ाई तथा कारगिल युद्ध में भी चंबा क्षेत्र के वीरों का योगदान रहा है और समय-समय पर उन्होंने जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

अध्यक्ष देव सिंह पुंडीर ने कहा कि सैनिक हमारे देश के शान हैं और पूर्व सैनिकों का दायित्व बनता है कि वह नवनियुक्त सैन्य अधिकारियों का सम्मान करें, जिससे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। दोनों नवनियुक्त अधिकारियों के परिवार जन भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और उन्होंने भी अपने अनुभव साझा किए।

बताया कि कठिन परिस्थितियों में जिस तरह उन्होंने अपने बच्चों को उचित शिक्षा- दीक्षा प्रदान की अन्य अभिभावकों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। साथ ही आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम मे कृष्णा कोठारी सुनील गोपाल कोठारी, सैनिक कल्याण परिषद के सचिव, साहित्यकार सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत, सोबन सिंह सज्वाण, राजेंद्र सिंह पंवार, शैलेंद्र कोठारी, पूर्व सैनिक ब्लॉक प्रतिनिधि शंकर कोठारी, महिपाल सिंह सज्वाण, सुरेंद्र मैठाणी, दर्मियान सिंह सज्वाण, शैलेंद्र कोठारी, रमेश कोठारी, कृष्णा महंगाई, पंकज बहुगुणा, विकास बहुगुणा, पी. डी थपलियाल, वीरेंद्र सिंह नेगी, कमल सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।

Comment