उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के तत्वाधान में सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2023 आयोजित

अंतरराष्ट्रीय
play icon Listen to this article

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद, अंतरराष्ट्रीय महोत्सव 2023

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के तत्वाधान में 01 मार्च से 07 मार्च तक आयोजित सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2023 के आज दूसरे दिन गुरुवार को सुबह ऋषिकेश स्थित मुनिकीरेती गंगा रिसॉर्ट में विभिन्न योग संस्थानों के ट्रेनर और योग साधकों द्वारा योगा सेशन में प्रतिभाग किया गया।

🚀 यह भी पढ़ें :  वृक्षारोपण पखवाड़ा या रस्म अदायिगी...!
🚀 यह भी पढ़ें :  कविता: श्रावण मास है-सोमवार है, सोम सोम का संगम है...! बरस रहें हैं मेघ झमा-झम, बाहर निकलना दूभर है।

इसके बाद दूसरे सत्र में आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था द्वारा मुख्य पंडाल में ध्यान सत्र आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के तीसरे सत्र में कॉस्मिक हीलिंग”एक्सपर्ट डॉ. उर्मिला पांडेय ने शारीरिक एवं मानसिक रोग सम्बन्धी नकारात्मक ऊर्जा को योग एवं कॉस्मिक हीलिंग के जरिए ख़त्म कर सकारात्मक ऊर्जा में बदलने का व्याख्यान दिया गया। योग महोत्सव में अन्य सत्र जारी है।

🚀 यह भी पढ़ें :  विश्वविद्यालयों को 30 अक्टूबर तक जारी करने होंगे सभी परीक्षा परिणाम, 01 सितम्बर से होंगे प्रवेश : डा. धनसिंह रावत