उत्तराखंड टिहरी की बेटी अनिशा असवाल को गढ़वाल हितैषिणी सभा ने महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम के मंच से किया सम्मानित

190
उत्तराखंड टिहरी की बेटी अनिशा असवाल को गढ़वाल हितैषिणी सभा ने महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम के मंच से किया सम्मानित
उत्तराखंड टिहरी की बेटी अनिशा असवाल को गढ़वाल हितैषिणी सभा ने महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम के मंच से किया सम्मानित
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

दुनिया में 75वें स्थान पर और भारत में पहले स्थान पर हैं अनीशा असवाल

उत्तराखंड टिहरी की बेटी अनिशा असवाल को गढ़वाल हितैषिणी सभा ने दिल्ली में महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम के मंच से सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

उत्तराखंड (टिहरी गढ़वाल) की बेटी अनीशा असवाल, जो दुनिया में 75वें स्थान पर हैं और भारत में पहले स्थान पर हैं, ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते हैं। ‘सरहद का साक्षी’ परिवार टिहरी की बेटी अनीशा असवाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

अनीशा असवाल की उपलब्धियां

राष्ट्रीय रैंक – 1
विश्व रैंक – 75

1. जूनियर नेशनल 2017 में भाग लिया।
2. पिछले 4 साल से स्टेट गोल्ड मेडलिस्ट हैं।
3. 2 बार राष्ट्रीय स्कूल खेलों में कांस्य पदक प्राप्त किया।
4. भारत अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2019 भारत जी-1 में स्वर्ण पदक।
5. माउंट एवरेस्ट अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2022, जी-2 नेपाल में रजत पदक।
6. एल हसन अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2019 कांस्य पदक, जी-1, जॉर्डन।
7. एल हसन अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2020 कांस्य पदक, जी-1, जॉर्डन।
8. एशियन क्लब इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2022 कांस्य पदक, जी-2
9. एशियाई ताइक्वांडो चैम्पियनशिप जी4, 2021, लेबनान में भाग लिया।

Comment