उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य महाप्रबंधक से की वार्ता

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य महाप्रबंधक से की वार्ता
play icon Listen to this article

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन 

देहरादून: उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन का प्रतिनिधिमंडल रमेश बिंजोला प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व में मुख्य महाप्रबंधक से जल भवन देहरादून में वार्ता की गई, जिसमें मुख्यतः समूह ‘घ’ से ‘ग’ में पदोन्नति, गोल्डन कार्ड की सुविधा, वाहन भत्ता, पुनरीक्षित ढांचे के संबंध में वार्ता की गई।

🚀 यह भी पढ़ें :  NHM (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के अंतर्गत विभिन्न जनपदों में रिक्त 883 पदों को शीघ्र भरा जायेगा: डॉ. धन सिंह रावत

वार्ता में मुख्य महाप्रबंधक द्वारा संगठन को अवगत कराया गया कि समूह घ से ग में पदोन्नति एवं गोल्डन कार्ड की सुविधा महा मई के अंत तक कर्मचारियों को अनुमन्य कर दी जाएगी तथा पुनरीक्षित ढांचा के संबंध में सचिव प्रशासन को निर्देशित किया गया कि पुनरीक्षित ढांचे को संगठन के संज्ञान में लाते हुए शासन को प्रेषित किया जाए।

🚀 यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन शाखा अनुरक्षण खंड देहरादून की बैठक आयोजित

साथ ही वाहन भत्ते के संबंध में अवगत कराया गया है कि सभी शाखाओं को प्रस्ताव प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया है प्रस्ताव प्राप्त होने पर मुख्यालय द्वारा स्वीकृति निर्गत कर दी जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल में श्याम सिंह नेगी मंडल अध्यक्ष शिशुपाल रावत, मंडल महामंत्री लाल सिंह रौतेला, प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप मल्होत्रा, मीडिया प्रभारी धूम सिंह सोलंकी, शिव प्रसाद शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, सनी कुमार, अनिल शर्मा, राजेश शर्मा, संजय शर्मा, शरद कुमार, रामप्रसाद, दीपक कुमार, रणवीर सिंह, प्रेम सिंह नेगी, देवानंद भाट, सुभाष बालोतरा, कमलेश्वर प्रसाद, मदन पाल आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

🚀 यह भी पढ़ें :  स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स में प्रतिभाग करने के लिए जा रहे खिलाड़ियों और कोच ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here