उत्तराखंड कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का शिष्टमण्डल अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री सेे मिला

उत्तराखंड कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का शिष्टमण्डल अपनी मांगों को लो लेकर मुख्यमंत्री सेे मिला
play icon Listen to this article

उत्तराखंड कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का शिष्टमण्डल अपनी मांगों को लो लेकर मुख्यमंत्री सेे मिला

 मुख्यमंत्री ने मांगों के निराकरण के निर्देश दिए: केशव गैरोला 

घनसाली से लोकेन्द्र जोशी: उत्तराखंड कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की लंबित चली आ रही पुनर्गठन, पदोन्नति आदि नवीनतम के निस्तारण हेतु प्रांतीय अधक्ष केशव गैरोला, महामंत्री नवल किशोर शर्मा एवं हरिद्वार जनपद के जिलाध्यक्ष नवीन शर्मा के नेतृत्व में शिष्ट मण्डल मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मिला। इस बात की जानकारी वार्ता से घनसाली लौटने पर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष केशव गैरोला ने दी।

🚀 यह भी पढ़ें :  मौसम विभाग की चेतावनी, भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना
🚀 यह भी पढ़ें :  NHM (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के अंतर्गत विभिन्न जनपदों में रिक्त 883 पदों को शीघ्र भरा जायेगा: डॉ. धन सिंह रावत

संघ के प्रांतीय अध्यक्ष केशव गैरोला ने जानकारी देते हुए कहा कि शिष्ट मंडल ने माननीय मुख्यमंत्री जी से भेंटवार्ता कर विभागीय कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। जिनको कि गंभीरता से जानते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारीगण को मानीय मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिए गए।

🚀 यह भी पढ़ें :  स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स में प्रतिभाग करने के लिए जा रहे खिलाड़ियों और कोच ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट

गैरोला ने कहा कि वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री जी के साथ उपस्थित अधिकारीगण द्वारा भी पदोन्नति जैसे मामलों को सी.आर सी. कार्यालय में अनावश्यक लटकाए जाने बात स्वीकार करते हुए उस पर शीघ्रता से कार्य करने हेतु सहमति ब्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here