आयुर्वेदाचार्य स्व. मोहनलाल उनियाल की जयंती पर चम्बा में आयोजित की गई व्याख्यानमाला

351
आयुर्वेदाचार्य स्व. मोहनलाल उनियाल की जयंती पर चम्बा में आयोजित की गई व्याख्यानमाला
play icon Listen to this article

आयुर्वेदाचार्य स्व. मोहनलाल उनियाल की जयंती पर चम्बा में आयोजित की गई व्याख्यानमाला

उनके बेटे अरविंद मोहन उनियाल को शाल भेंट कर किया सम्मानित

किया गया स्मरण और दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चंबा ने किया आयोजन

वरिष्ठ कांग्रेसजन और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग हुए सम्मिलित

चम्बा, सो.ला.सकलानी ‘निशांत’: आयुर्वेदाचार्य, प्रतिष्ठित वैद्य, समाजसेवी और पूर्व कांग्रेसी नेता स्व. मोहनलाल उनियाल को आज उनकी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण किया गया।

यहाँ स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के नेता, शहर के लोग, बुद्धिजीवी वर्ग, साहित्यकार और स्वर्गीय उनियाल जी के परिवारजन उपस्थित हुए। उनके बेटे अरविंद मोहन उनियाल (एडवोकेट) को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। जयंती के अवसर पर व्याख्यान माला आयोजित की गई। विकासखंड चंबा कांग्रेस अध्यक्ष साब सिंह सज्वाण और पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पूूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज राणा की पहल पर यह कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पियूष उनियाल ने उनके योगदान पर प्रकाश डाला। साहित्यकार सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’ ने कविता “दिव्यलोक नक्षत्र मनोहर” के माध्यम से उन्हे याद किया। पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका विक्रम पंवार ने कांग्रेस के लिए उनकी सेवाओं की याद दिलायी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सोबन सिंह नेगी ने उनके साथ रहकर अपने संस्मरण प्रस्तुत किये।

नगरपालिका अध्यक्ष चंबा सुमन रमोला, शक्ति प्रसाद जोशी, एसपी कोठियाल, आर.एम.कोठियाल, कमलनयन सकलानी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अरविंद उनियाल, साब सिंह सज्वाण और सूरज राणा के द्वारा समस्त जन समुदाय का आभार व्यक्त किया। कहा कि भविष्य में भी सहयोग मिलता रहेगा।

इस मौके पर उत्तम रावत, नरेन्द्र रमोला, श्रीपाल रावत, शिब्बी भंडारी सज्वाण, सोहन लाल सिलस्वाल, बचन लाल, मनोहर उनियाल आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here