play icon Listen to this article

भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए बांटी मिठाई

उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री पद का दायित्व आदित्य कोठारी को मिलने पर नरेंद्रनगर प्रखंड के गजा मंडल कार्यकर्ताओं एवं नकोट क्षेत्र के भाजपाईयां ने खुशी का इजहार किया है। उन्होंने मिठाई बांटकर प्रसन्नता व्यक्त की है।

नगर पंचायत गजा अध्यक्ष श्रीमति मीना खाती, भारतीय जनता पार्टी गजा मंडल अध्यक्ष अरविंद उनियाल, महामंत्री राजेश सिंह रावत,मंत्री रतन सिंह रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह खाती, मीडिया प्रभारी गजेन्द्र सिंह खाती, सुन्दर रुडोला, ओमप्रकाश रुडोला, राजेश गैरोला, प्रमोद गैरोला, भगवान सिंह चौहान, देवेन्द्र सिंह धनोला, गिरीश बंठवाण सहित नकोट क्षेत्र के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने आदित्य कोठारी को बधाई प्रेषित की हैं।

भाजपा कार्यक्रताओं ने कहा कि प्रदेश महामंत्री बनाये जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया हैं। वहीं दूसरी ओर गजा क्षेत्र से आदित्य कोठारी को संगठन में महत्वपूर्ण पद महामंत्री बनाये जाने पर प्रगतिशील जन विकास संगठन गजा टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल ने भी बधाई दी है। कोठारी के प्रदेश महामंत्री बनने पर समूचे मखलोगी, धारअकरिया, क्वाली, कुंजणी, पालकोट, चाका, पोखरी क्षेत्र में प्रसन्नता की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here