अमर शहीद श्रीदेव सुमन को चम्बा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
चम्बाः अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी की जयंती के अवसर पर सुमन पार्क चम्बा में उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पुष्प अर्पित करने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष सुमन रमोला, पूर्व अध्यक्ष विक्रम पवार, पूर्व प्रमुख सोबन सिंह नेगी, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख नरेंद्र चंद रमोला, चम्बा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष साब सिंह सजवाण, वीरेंद्र नेगी, सुशील बहुगुणा, शूरवीर पुंडीर, नगर पालिका के सभासद विक्रम चौहान, शक्ति प्रसाद जोशी, रघुवीर रावत, सुनैना शाह, क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश थपलियाल, शिव प्रसाद उनियाल, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष उत्तम तड़ियाल, कीर्ति सिंह बिष्ट, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अंकित सजवाण, छात्र नेता प्रदीप सजवाण, बलवनत रमोला, नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी गण तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।