अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज हॉकी, वॉलीबॉल एवं टेबल टेनिस खेलों का ट्रायल देहरादून तथा रोशनाबाद हरिद्वार में10 एवं 11 मार्च को

play icon Listen to this article

अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज हॉकी, वॉलीबॉल एवं टेबल टेनिस खेलों का ट्रायल

अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज हॉकी, वॉलीबॉल एवं टेबल टेनिस आदि खेलों का ट्रायल महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज परिसर रायपुर देहरादून तथा हॉकी हेतु वंदना कटारिया, स्पोर्टस स्टेडियम, रोशनाबाद हरिद्वार में दिनांक 10 एवं 11 मार्च 2023 प्रातः 8.30 बजे से आयोजन किया जा रहा है।

जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी ने बताया कि जनपद में समस्त विभागों के इच्छुक अधिकारी/कर्मचारियों हेतु अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज हॉकी, वॉलीबॉल एवं टेबल टेनिस आदि खेलों का ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है जिस हेतु वॉलीबॉल एवं टेबल टेनिस हेतु महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज परिसर रायपुर देहरादून तथा हॉकी हेतु वंदना कटारिया, स्पोर्टस स्टेडियम, रोशनाबाद हरिद्वार में दिनांक 10 एवं 11 मार्च 2023 प्रतः 8.30 बजे से आयोजन किया जा रहा है।

🚀 यह भी पढ़ें :  स्कूलों में बच्चों के भारी-भरकम बस्तों का बोझ होगा कम: डॉ. धन सिंह रावत

उन्होने बताया कि राज्य स्तरीय चयन ट्रायल्स में प्रदर्शन के आधार पर ऑल इण्डिया सिविल सर्विसेज प्रतियागिता में भाग लेने वाली उत्तराखण्ड राज्य सिविल सर्विसेज टीम का चयन किया जायेगा।

राज्य स्तरीय चयन ट्रायल्स में भाग लेने वाले राज्य कार्मचारियों/अधिकारियों को कोई यात्रा भत्ता देय नही होगा।

राज्य स्तरीय चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले अधिकारियों/कर्मचाारियों को आधार कार्ड, विभागाध्यक्ष से अनापत्ति प्रमाण-पत्र एवं कार्मिक का विभागीय आईडी, मोबाईल नम्बर, मेल आईडी देनी होगी।

उक्त ट्रायल हेतु केवल सरकारी कार्मिक ही पात्र होंगें तथा पुलिस विभाग एवं निगमों के कार्मिक भी प्रतिभाग नही कर पायेगें।